भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

250
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम सपटा निवासी श्री धीरेंद्र सिंह षिक्षक ने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाष दर्ज करवाने, सोहागपुर निवासी संदीप शुक्ला अवैध रूप से तालाब एवं नजूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने, कल्याणपुर निवासी ओमवती आर्माे ने हॉस्टल में कुक पद पर काम दिलाए जाने , ग्राम बैला निवासी कौषल किषोर शुक्ला ने ग्राम पंचायत भादवाही निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच हेतु आवेदन कलेक्टर डॉ केदार सिंह को दिए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह,डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper