इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संभागीय मुख्यालय शहडोल के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने फीता काटकर किया तथा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी में शहडोल ,उमरिया, अनूपपुर एवं डिंडोरी जिले के नामांकित 127 में से 90 छात्र-छात्राओ ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर दिल्ली से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से श्री विवेक त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मरपाची, पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ एम के भटनागर, डाईट प्राचार्य श्रीमती अभिलाषा मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, शिक्षा विभाग के श्री अरविंद पाण्डेय सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.