अंबाह में आधा दर्जन बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का बीआरसीसी ने किया औचक निरीक्षण, संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी

अंबाह, मुरैना ।अंबाह में शिक्षा विभाग की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली जब बीआरसीसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) आर.एस. सिकरवार ने आज बगैर मान्यता प्राप्त चल रहे आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीआरसीसी को ये सभी स्कूल बिना शासकीय मान्यता के संचालित पाए गए।
निरीक्षण में शामिल स्कूलों के नाम इस प्रकार हैं:
विज्डम एलिमेंट्री स्कूल, एनसीसी ग्राउंड के सामने, अंबाह
जे एस पब्लिक स्कूल, अंबाह
जूनियर डी पी एस स्कूल, पिनाहट रोड, अंबाह
पी एल एस पब्लिक स्कूल, पूठ रोड, अंबाह
गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल, पिनाहट रोड, अंबाहमहात्मा गांधी पब्लिक स्कूल, पिनाहट रोड, अंबाह
बीआरसीसी सिकरवार ने इन सभी स्कूलों के संचालकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नियत समय में जवाब नहीं देने या संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में, इनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।
शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
स्थानीय जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन से और भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.