गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विधायक ब्यौहारी ने स्कूली विद्यार्थियो को वितरित की साइकिलें..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
साइकिल मिलने से विद्यार्थियो को घर से स्कूल पहुंचने में होगी आसानी
….
– गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पूरे प्रदेश की तरह शहडोल जिले में भी स्कूली विद्यार्थियो को साइकिलें वितरित की गई। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शरद कोल ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी के विद्यार्थियो को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियो को अपने सपनो की उड़ान भरने के लिए अनेको सुविधाएं दी जा रही है। इसी श्रृखला में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के विद्यार्थियो को विद्यालय पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो को दृष्टिगत रखते हुए साइकिलो का वितरण किया जा रहा है, इससे विद्यार्थियो को अपनी शिक्षा को सुगम बनाने का अवसर मिल रहा है। आपने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियो के लिए अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है। निःशुल्क पाठय पुस्तक, गणवेश, साइकिले, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियो को लैपटॉप, स्कूल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। आपने कहा कि बच्चे खूब पढ़े और आगे बढ़े अपने सपनो को साकार करें। मध्यप्रदेश तथा देश का नाम दुनिया भर में रोशन करें।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वें, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्ण राजन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकली पटेल सहित विद्यालय के प्राचार्य, बीआरसीसी, समाजसेवी, सहित विद्यार्थी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.