भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आधार नामांकन की नई प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण

260
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– जिले के समस्त आधार सुपरवाईजर, ऑपरेटर को ई-दक्ष केन्द्र शहडोल के प्रशिक्षक श्री हरिकृष्ण सोनी द्वारा आधार नामांकन के नवीन साफ्टवेयर यूनिवर्सल क्लाइंट का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आपरेटरों को नवीन एप्लीकेशन पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिसमें कैसे ऑपरेटर लेवल से होने वाली गलतियों को ऑनलाइन माध्यम से दूर किया जा सकता है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि कैसे एनआरआई और विदेशी भी सीमित अवधि के आधार एनरोलमेंट करा सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार नामांकन और अद्यतन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन कर्मिया,ें ऑपरेटरों और पर्यवेक्षकों सहित उपयोगी टूल्स से अवगत कराया गया। पूर्व में प्रचलित ईसीएमपी एप्लीकेशन के स्थान पर यूनिवर्सल क्लाइंट एप्लिकेशन के द्वारा आधार कार्य को सरल बनाया गया है। आधार कार्य में लगे समस्त कर्मियों को उनकी समस्याओं प्रश्नावली का निराकरण किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper