मैहर जिले में बढ़ता जा रहा हूटर और ब्लैक फिल्म का क्रेज पुलिस प्रशासन को लेना चाहिए संज्ञान

मैहर।आपको बता दे इन दिनों मैहर जिले में हूटर और ब्लैक फिल्म का क्रेज गाड़ियों में लगातार बढ़ता जा रहा है कहीं कोई किसी पार्टी के आड़ में अपनी कारों में ब्लैक फिल्म लगा कर भौकाल बनाना चाहते हैं तो कहीं कोई हूटर लगाकर खुद का क्रेज बनाना चाहते हैं और तो और कुछ लोगों द्वारा मैहर में एम्बुलेंस में मरीज ना होने के बावजूद भी लगातार पब्लिक प्लेस में हूटर बजाकर दबंगई से गाड़ी चलाते हैं आखिरकार क्या वजह है कि प्रशासन के आदेश होने के बावजूद भी इनके हौसले इतने बुलंद क्यों वहीं सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चल रहा है कि इन्हीं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों में मैहर जिले में कई प्रकार के अवैधानिक काम किए जा रहे हैं लेकिन इस पर सवाल यह है कि लगातार मैहर जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार इस मामले को लेकर कार्यवाहियां भी की जाती है लेकिन फिर भी आखिरकार किसकी सह से ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं मेरा मैहर जिले के पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस पर उचित कार्यवाही करें
Subscribe to my channel
Comments are closed.