भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विद्यार्थी,अपने लक्ष्य और कर्तव्य पथ पर रहे अडिग, नशे से दूरी है जरूरी- पुलिस महा निरीक्षक

220
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

विद्यार्थी जीवन अनुशासन, सदाचार और जिम्मेदारियां सीखने का समय- पुलिस अधीक्षक

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से प्रदेश भर में नशे से दूरी है जरूरी
अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है।
नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने लक्ष्य और कर्तव्य पथ पर अडिग रहना। नशा एक ऐसी बुरी आदत है, जो न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके कर्तव्य पथ से भी भटका देती है, विद्यार्थी नशे जैसे अन्य बुराइयों से दूर रहे। नशे के दुष्यपरिणाम के प्रति स्वयं जागरूक रहे तथा दूसरों को भी जागरूक करें, नशा को पहली बार में ही मना करे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक ही माता-पिता का फर्ज निभाते हैं उनका सदैव आदर एवं सम्मान करना चाहिए। शिक्षक सफलताओ का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विद्यार्थी का ज्यादा समय विद्यालय में ही व्यतीत होता है, समय को नष्ट करने से बचे, समय किसी के लिए रुकता नहीं है समय रहते ही सफलता अर्जित करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और आधारभूत चरण होता है। यह केवल शिक्षा प्राप्त करने का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, सदाचार और जिम्मेदारी सीखने का समय भी है। विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है, यही आदतें उनके भविष्य का निर्माण करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का भी पाठ पढ़ें। प्रार्थना के शब्द जीवन के लिए वरदान हैं उन शब्दों का अनुसरण कर उन्हें चरितार्थ करे।
उन्होंने कहा कि नशा के प्रति अनुशासन रखें नशा की शुरुआत नहीं करना चाहिए। नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशा व्यक्ति को उसके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से दूर कर देता है और जीवन के विकास में बाधक बन जाता है।
कार्यक्रम को प्राचार्य श्रीमती आभा शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, नगर निरीक्षक श्री राघवेंद्र तिवारी, विद्यालय के शिक्षक श्री के. पी. शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, के.के. पटेल,उर्मिला अग्रवाल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper