एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल छतरपुर ने निकाली तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा

छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बड़ामलहरा से बिजावर होते हुए जटाशंकर तक कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। आपको बता दें कि यह यात्रा तीन दिवस की होती है और शिव भक्त इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं वर्तमान में यह यात्रा बीते दो दिनों से लगातार चल रही है और आज यह यात्रा जटाशंकर में जल अभिषेक करते हुए संपन्न होगी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयुक्त विभाग संगठन मंत्री गौरी शंकर भलावी का मार्गदर्शन एवं महामंत्री रमेश लोधी एवं राष्ट्रीय मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह लोधी का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है। साथ ही कार्यक्रम को देवेंद्र राजा, गोल्डी राजा, बड़े राजा, शिवाजी राजा, भक्ति राजा, साहब राजा, देव बुंदेला, संतोष लोधी, अखिलेश लोधी, देवराज का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.