भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सच उजागर करने पर जान से मारने की मिली धमकी

218
Above News

हमीरपुर/शिमला, 22 जुलाई: जनता की आवाज़ और सच्चाई को सामने लाना एक पत्रकार का धर्म है — लेकिन अब यही धर्म पत्रकारों के लिए खतरा बनता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बेवाक न्यूज पेपर के राज्य ब्यूरो प्रमुख पी सी शर्मा  को आज दिनदहाड़े जान से मारने की धमकी दी गई। पी सी शर्मा का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सच्चाई को उजागर किया और एक सरकारी कर्मचारी की कारगुज़ारियों को बेनकाब किया।

पी सी शर्मा ने आरोप लगाया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति एक सरकारी कर्मचारी है, जो अपने पद और रसूख का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पी सी शर्मा ने कहा,
“मुझे और मेरे परिवार को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यदि मेरे या मेरे परिजनों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार वही व्यक्ति होगा।”

बताया जा रहा है कि यह धमकी एक संवेदनशील रिपोर्ट के बाद दी गई, जिसमें भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही से जुड़े कई तथ्य उजागर किए गए थे।

इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया संगठनों और प्रेस यूनियनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से मांग की है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों को धमकाना एक लोकतांत्रिक देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं होंगे, तो आम जनता की आवाज़ कौन उठाएगा?

पी सी शर्मा ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और यह भी कहा है कि वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। बेवाक न्यूज न्यूज पेपर की पूरी टीम चाहती है कि ऐसे कर्मचारियों को सरकार सबक सिखाया जो सच्चाई लिखने वाले पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper