कलेक्टर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
-जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पी. एम. जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार मे धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान स्वीकृत आवास, बैगा परिवार का सत्यापन, नल जल कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कुपोषण, सिकल सेल आदि सभी मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अभियान को समय पर पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनन्द, डी.एफ.ओ. सुश्री श्रद्धा पेन्द्रे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री आनन्द राय सिन्हा, डी.पी. सी. श्री अमरनाथ सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एम.पी.सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्र, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जैसिंहनगर श्री राजेंन्द्र तिवारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ार श्री दिलीप निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.