भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगरा घाट से बेखौफ रेत खनन, अंबाह रेंजर पर सांठगांठ के आरोप – रेंजर की गाड़ी के सामने से निकले ट्रैक्टर

165
Above News

पोरसा (मुरैना): पोरसा तहसील के नगरा घाट से चंबल नदी में अवैध रेत खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से दिनदहाड़े रेत का परिवहन कर रहे हैं। खास बात यह है कि वन विभाग के अंबाह रेंजर की गाड़ी के सामने से ही रेत से भरे ट्रैक्टर निकल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

एक स्थानीय जागरूक नागरिक द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अवैध खननकर्ता बिना किसी डर के रेंजर की गाड़ी के सामने से रेत लेकर गुजर रहे हैं। इससे रेंजर और माफियाओं के बीच मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की मिलीभगत से ही रेत का अवैध व्यापार चल रहा है, वरना इतने बड़े पैमाने पर खुलेआम रेत खनन संभव नहीं।

जब इस संबंध में एसडीओ वन विभाग मुरैना श्री श्याम सिंह चौहान से संपर्क किया गया तो उनका जवाब था – “हम दिखवाते हैं, कार्रवाई करवाते हैं।”

अब देखने वाली बात होगी कि मुरैना जिले का प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या ठोस कदम उठाता है या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलता रहेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper