भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला एवं सत्र न्यायालय के अधीनस्थ पदस्थ अनुसचिवीय कर्मचारियो का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

235
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं मध्य राज्य न्यायिक अकादमी, जबलपुर के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय, शहडोल के अधीनस्थ पदस्थ अनुसचिवीय कर्मचारियो का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल के सभागार में आयोजित किया गया। प्रषिक्षण कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शहडोल श्री काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से नए कर्मचारियो को शासकीय प्रक्रियाओं और प्रणाली का ज्ञान होता है, पुराने कर्मचारियों को नियमों का प्रत्याह्वान होता है तथा यदि नियमों और प्रक्रियाओं में कोई संशोधन होता है तो उसकी जानकारी भी हो जाती है। प्रशिक्षण के उद्देश्य तभी प्राप्त किये जा सकते है, जब प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान को अपने नियमित कामकाज में प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। श्री सिंह ने कहा कि विश्वास है कि प्रशिक्षण में प्राप्त किए गए ज्ञान को, प्रशिक्षणार्थी कर्मचारियों द्वारा अपने सहयोगी कर्मचारियों का अवगत करायेंगे। उक्त प्रशिक्षण में कर्मचारियों को म.प्र. नियम तथा आदेश आपराधिक, व्यवहार न्यायालय अधिनियम के विभिन्न अध्यायों, नजारत, प्रतिलिपि, सांख्यिकी, कार्यालय, मालखाना अनुभाग से संबंधित नियमों की सीख दी गई। साथ ही कर्मचारीगण को सीआईएस, एन-स्टेप तथा कम्प्यूटर प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, शहडोल श्री सुभाष सोलंकी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, शहडोल श्री कमलेश कुमाल कोल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश, शहडोल श्री के.पी. सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शहडोल श्री राजेन्द्र सिंह सिंगार सहित अन्य न्यायाधीष उपस्थित थें। प्रषिक्षण 1 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी। प्रशिक्षण में जिला न्यायालय, शहडोल सहित, व्यवहार न्यायालय, बुढ़ार, ब्यौहारी, जयसिंहनगर में पदस्थ 43 अनुसचिवीय कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper