भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में चलेगा, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान

144
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जिले भर में तिरंगा रैली, क्विज, रंगोली जैसी अन्य गतिविधियां होगी आयोजित- कलेक्टर

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि प्रदेष सरकार के निर्देषानुसार शहडोल जिले में भी हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण में 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि गतिविधियां संचालित होगी।
कलेक्टर ने ग्रामीण आजीविका परियोजना के माध्यम से गठित स्व सहायता समूहो से राखी निर्माण कराने तथा उनका प्रदर्षन करने के निर्देष दिए। इसी तरह जिले भर में स्कूलो में तिरंगा रैली, तिरंगा क्विज तथा साइकिल रैली आदि का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के द्वितीय चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की दृश्यता के लिये कार्य किये जायेंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा केसर्ट, तिरंगा बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय निकायो तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को वाहन झंडा रैली, तिरंगा रंगोली, तिरंगा रैली तथा तिरंगा क्विज आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देष दिए।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें घर, कार्यालयों तथा वाहनों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जायेगा। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जायेंगे। 13 अगस्त को जिलेभर में स्कूलो में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।
केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से चलने वाले इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इस प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति, प्रभावी “जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य’’ और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को बल मिलेगा।

पंचायतों में होगी विविध गतिविधियाँ

अभियान में स्वच्छ भारत मिशन (एसवीएम-जी) और जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत गांवों, ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियाँ होंगी, जिनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान, परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियां, जल-संरक्षण और 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख वाश अवसंरचना स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह शामिल है। यह प्रतीकात्मक कार्य सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच द्वारा लाई गई स्वतंत्रता, गरिमा और कल्याण को दर्शाता है।

अभियान में ज़िलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयं-सेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को अभियान के संचालन हेतु पीसीओ एवं उपयंत्रियो को नोड़ल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देष दिए है। ये नोड़ल अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतो में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर उनकी फोटो अपलोड करेंगे। कलेक्टर ने स्वच्छ सुजल अभियान के तहत अमृत सरोवर अथवा अन्य सरोवरो में जन सहभागिता से मेढो पर वृक्षारोपण कराने तथा कार्यक्रम का आयोजन कर भूतपूर्व सैनिक, शहीद परिवारो, गांव के प्रतिष्ठित नागरिको या समाजसेवी का सार्वजनिक सम्मान कराने के निर्देष दिए। इन कार्याें में स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा स्वय सेवक भी भाग ले सकेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper