भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिलें के 7 खिलाडी चयनित

188
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम )में 21 से 25 अगस्त 2025 तक

कलेक्टर ने खिलाड़ियो को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित रिलायंस शहडोल (डीएफए) की टीम से रोशनी परस्ते, मोनिका सिंह, प्रीती सिंह, गुंजन देवी, दिव्या संत, संध्या सहिस, चांदनी यादव, कुल 7 फुटबाल खिलाड़ियो के चयन पर खुषी व्यक्त की है। उन्होंने मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग इंदौर एवं महू के संयुक्त तत्वाधान में 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक महू (इंदौर )में आयोजित किया गया था। जिसमें भाग लेने वाले रिलायंस शहडोल डीएफए की टीम से मुलाकात कर उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि शहडोल जिला फुटवाल का नर्सरी बन चुका है, यहां से लगातार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रदर्षन कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, महिला समिति की अध्यक्ष शहडोल संगीता दुबे, रिलायंस फाऊंडेशन शहडोल से डॉ. समीम एवं उनकी पूरी टीम ने खिलाड़ियों को फूल माला से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन खेल युवक कल्याण विभाग इंदौर एवं महू के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक महू (इंदौर )में आयोजित सब जूनियर बालिका इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता मे पूरे मध्य प्रदेश से कई फुटबॉल टीमो ने हिस्सा लिया जिसमें पहली बार सब जूनियर बालिका रिलायंस शहडोल (डीएफए) की टीम ने भाग लिया और फाइनल में खेला फाइनल में मंडला जिले से तीन- दो से हार गई अच्छे खेल के प्रदर्शन पर सात खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम में चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का प्री नेशनल कोचिंग कैंप महू,( इंदौर) में 5 से 13 अगस्त 2025 तक चलेगा, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम )में 21 से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper