भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल जिले के बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से 553 प्रभावितों को 10 करोड़ 5 लाख की राहत राशि बैंक खातों में अंतरित की गई

158
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

अतिवृष्टि-बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से 28 हजार प्रभावितों को मुख्य मंत्री ने सिंगल क्लिक से 30 करोड़ रूपए किया अंतरित

– प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि-बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से 28 हजार प्रभावितों को मुख्य मंत्री ने सिंगल क्लिक से 30 करोड़ रूपए अंतरित किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार आपदा के समय में सभी प्रभावितों के साथ है प्रदेश भर में इस वर्ष अधिक वर्षा होने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ कई परिवारों को शिविरों में शरण लेनी पड़ी, कई परिवारों के घर अतिवृष्टि से उजड़ गए । इस कठिनाई भरे समय को समाज, प्रशासनिक अधिकारियों तथा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सेना के आपदा दलों के सहयोग से संकट की घड़ी को पार किया है। उन्होंने कहा कि नरसेवा ही नारायण सेवा है। इस कठिनाई के दौर में जिलों में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन दल द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाहियों से जनहानि पर काबू पाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री ज्योतिरादित्य सिधिया सहित प्रदेश के मंत्रीगण विधायकों एवं सांसदों ने आपस में संपर्क में रहकर कठिनाई के दौर में लोगों की जान बचाने तथा राहत पहुचानें का कार्य किया है।
प्रदेश सरकार द्वारा 28 हजार लोगों को 30 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से खाते में अंतरित की गई इसके पूर्व भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के खाते में 28 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी हैं इस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा 58 करोड़ रूपए की मानवीय सहायता जारी की जा चुकी है। फसल नुकसान की राहत राशि, फसल सर्वे के पश्चात दी जाएगी। शहडोल जिले के बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से 553 प्रभावितों को 10 करोड़ 5 लाख की राहत राशि बैंक खातों में अंतरित की गई।
ग्राम रोहनिया निवासी बृजेश यादव ने बताया कि 8 जुलाई को उनके बेटा शाहिल और बेटी शौर्या स्कूल से आने के पश्चात नाले के पास अमरूद खाने गए थे जहां पैर फिसलने से वे गहरे नाले में गिर गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार 8 लाख रूपए की राहत राशि स्वीकृत की गई। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खाते में अंतरित किया गया। इसी तरह ग्राम कुवरसेजा निवासी रामशरण सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनकी पत्नी हिरतिया बाई की 06 जुलाई को मौत हो गई थी। मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 4 लाख रूपए की आर्थिक राहत राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।
एनआईसी शहडोल में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का तथा बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हितग्राही उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper