जिले भर में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों एवं अमृत सरोवरों में किया गया ध्वजारोहण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिले भर में जनपद मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण किया गया।
नगर पालिका धनपुरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी ने 100 फिट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। गोहपारू जनपद पंचायत में अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं तिरंगा यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत सुधीर कुमार दिनकर ने कहा कि जल अमृत सरोवर केवल जल स्त्रोत नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.