भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्रीकृष्ण पर्व “हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव” के तीन दिवसीय कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

288
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

धर्म, भक्ति, अध्यात्म और के माध्यम से राष्ट्रभक्ति जागृत करना है- उप मुख्यमंत्री

वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के उत्पादो के प्रयोग का किया आव्हान

– संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व “हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव” का उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारत विश्व बंधुत्व पर विश्वास रखता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्म, भक्ति और अध्याम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति जागृत करने के लिए तीन दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व “हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव” का आयोजन पूरे प्रदेश भर में किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में अधोसंरचना, प्रति व्यक्ति आय, गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा सहित अनेक योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। भारत आर्थिक रूप से दुनिया में चौथे स्थान पर है और शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वर्ष 2047 में, जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, भारत न केवल आर्थिक महाशक्ति होगा, बल्कि विश्व का नेतृत्व भी करेगा। हमारा देश विश्व बंधुत्व की बात करता है। सभी सुखी हो, सभी निरोगी हो की सोच के साथ आगे बढ रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, एसडीओपी श्री राघवेंद्र द्विवेदी, नगर निरीक्षक श्री राघवेंद्र तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय श्री संतोष लोहानी, श्री राजेष्वर उदानिया, प्रियम त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, यिाक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहें।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारा देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया स्वदेशी का मंत्र ‘मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल’ हम सभी को तेजी से अपनाने की शपथ लेनी होगी। उन्होंने कहा कि देष विष्व गुरू बनाने की राह पर है, अमृत काल में हर देषवासी को तिरंगा झंडा थामना है। स्वदेषी चीजों का ही उपयोग करना है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रीकृष्ण पर्व ने भाग लेने वाले दलो के प्रदर्षन की सराहना करते हुए बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि हम तब तक नही रूकेंगे, नही थकंेगे जब तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेृतत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त नही कर लेंगे।

इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अरविंद कुमार पटेल, सीधी श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। अगली कड़ी में साया बैंड, भोपाल के गायक भक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रस्तुति देने वाले दलो के साथ फोटोषेसन में भाग लिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper