मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हालात पर पूरी तरह से नज़र है हमारी

हिमाचल प्रदेश ( पी सी शर्मा)बीती रात मंडी, कुल्लू में भारी वर्षा और बादल फटने तथा किन्नौर में भूस्खलन के कारण कई क्षेत्रों में व्यापक नुक़सान की सूचना मिली है। इस पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में काफ़ी नुक़सान हुआ है और कुछ स्थानों पर आवागमन भी बाधित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हालात पर पूरी तरह नज़र बनाए हुए है। प्रशासनिक टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से निरंतर संपर्क स्थापित है और सभी ज़रूरी क़दम शीघ्रता से उठाए जा रहे हैं। आवागमन को शीघ्र बहाल करने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने सभी स्थानीय जनों से अपील किया कि कृपया नदियों, नालों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की ओर न जाएँ। मौसम की स्थिति गंभीर है- अतः सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण पालन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार एवं प्रशासन इस संकट की घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.