भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

158
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम कोटमा निवासी रमेश कुशवाहा ने नक्शा तरमीम कराने, शहडोल के वार्ड नम्बर 7 निवासी ओम प्रकाश जायसवाल, रजनीश दुबे, अभय सिंह ने सामूहिक रूप से जिला चिकित्सालय के पीछे बना कचरा संग्रहित स्थल हटाने, ग्राम दूधी निवासी यशोदा पटेल ने ऑगनवाड़ी सहायिका पद चयन हेतु अंतिम मैरिट सूची प्रकाशन से प्रार्थियो को बीपीएल अंक न दिये जाने, ग्राम बिलटिकुरी निवासी गौरीबाई ने लाड़ली बहना योजना की राशि दिलाने हेतु जन सुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper