भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कटनी में माईनिंग कानक्‍लेव का आयोजन 23 अगस्त को

262
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जिले के खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों से आयोजन में भाग लेने की अपील

– मध्यप्रदेश शासन द्वारा 23 अगस्त 2025 को कटनी जिले में माईनिंग कानक्‍लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के खनिज मंत्री, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख, खनन क्षेत्र से जुड़े निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य हितधारक शामिल होंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र के महत्व को उजागर करना, नवीनतम तकनीकों का उपयोग, खनिज उत्पादन व उसके उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना तथा प्रदेश एवं देश की आर्थिक प्रगति में खनन क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करना है। इस अवसर पर खनन से संबंधित नवीनतम उपकरणों एवं तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे खनन क्षेत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी।

विशेष रूप से खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को इसमें भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी माईनिंग कानक्‍लेव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://mpminingconclave.com/main/home पर किया जा सकता है।

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जिले के इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper