भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पर्यावरण संक्षरण के साथ मनाए गणेशोत्सव

203
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने दिया गया प्रशिक्षण

– मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान गणेश सिद्व अभियान चलाया जा रहा है।
माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत अमझोर में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती मालती सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ विशेषताएं होती हैं इसलिए घरों में मिटट्ी से बनने वाली कलाकृतियां बनानी चाहिए। जिससे आप अपने अंदर की कला को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा। आगामी गणेश चतुर्थी में मिट्टी से बने गणेश की प्रतिमाए स्वयं स्थापित करे और दूसरो को मिटटी की प्रतिमाए स्थापित करने के लिए प्रेरित करें। मिट्टी पर्यावरण के अनुकूल होती है जिससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता है। प्रशिक्षण को सम्बोंधित करते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और गणेश चतुर्थी पर्व पर जन-जन को पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है, ताकि जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे और प्राकृतिक संतुलन भी अक्षुण्ण रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संक्षरण के साथ गणेशोत्सव मनाए।

कार्यक्रम में परामर्शदाता पवन तिवारी, क्रांति गुप्ता, शीला तिवारी सहित अन्य समाजसेवियो ने भी ने मिट्टी से बने गणेष जी की प्रतिमा स्थापित करने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ सहित अन्य लोगो ने मिट्टी से गणेष की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रषिक्षण कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, राजेंद्र पाठक, राम लखन गुप्ता, अमृत विद्या पीठ विद्यालय के संचालक जेपी द्विवेदी, सूरज कुमार त्रिपाठी, रेखा नामदेव, मुस्कान गुप्ता, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-02 अमझोर के अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी व अन्य लोग उपस्थिति रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper