भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैविक सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा संपन्न

251
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित संस्था के संचालक संजय पुंडलिक द्वारा जिले के विकासखंड सोहागपुर बुढार जय सिंह नगर एवं व्यौहारी तथा गोहपारू के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं को 12दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के निर्देशन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से संबंधित परीक्षा परीक्षक राम सुख दुबे कटनी एवं बैंकिंग से संबंधित परीक्षा परीक्षक पवन कुमार पांडे शहडोल द्वारा लिखित एवं मौखिक ली गई। परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन विभिन्न सब्जियों के बीज एवं किस्म की जानकारी सब्जी उत्पादन के फायदे सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण की जैविक विधियां मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक का निर्माण एवं फसलों में उपयोग मल्चिंग प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाई प्रबंधन के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पाली हाउस तथा बैंकिंग के अंतर्गत उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते बीमा योजना तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper