भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दमोह में सड़क हादसे में जीआरपी एएसआई महेश तंतुवाय कोरी का निधन।

226
Above News

रिपोर्ट /सचिन सिंह राजपूत

दमोह। जिले में जीआरपी एएसआई महेश तंतुवाय कोरी का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह हादसा किल्लाई नाका के पास उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी के दौरान स्थाई वारंट तामील करने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जीआरपी सागर थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी ने उन्हें स्थाई वारंट तामील करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए वह दमोह से रवाना हुए थे। रास्ते में उनकी एक बस से दुर्घटना हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एएसआई महेश कोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बस को जप्त कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई महेश तंतुवाय कोरी दमोह जीआरपी सहायता केंद्र के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper