भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हटा-जबेरा मंडी में खाद वितरण के लिए उमड़ी किसानों की भीड़।

224
Above News

सचिन सिंह राजपूत, दमोह

जबेरा कृषि उपज मंडी में खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही हजारों किसान सुबह से ही खाद लेने पहुंच गए। सुबह 5 बजे से ही किसान मंडी परिसर में कतारबद्ध होकर वितरण काउंटर खुलने का इंतजार करने लगे।

सुरक्षा व्यवस्था और धक्का-मुक्की

भीड़ अधिक होने के बावजूद मौके पर सिर्फ एक एएसआई की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच किसानों पर बेरिकेट गिर पड़े। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और नीचे बैठे किसान बाल-बाल बच गए।

हटा डबल लॉक में भारी भीड़

हटा डबल लॉक में भी डीएपी खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ देखी गई। इस बीच तहसीलदार शिवराम चढार स्वयं मौके पर पहुंचे और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि खाद वितरण के दौरान किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

किसानों का चक्का जाम

खाद की भारी भीड़ और अव्यवस्था से नाराज किसानों ने हटा डबल लॉक परिसर में चक्का जाम भी कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper