भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रीवा (गूढ़): खाद संकट से जूझते किसान, हालात बिगड़ने की आशंका

612
Above News

रीवा (गूढ़):गूढ़ क्षेत्र में इन दिनों खाद संकट गहराता जा रहा है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसान सुबह से शाम तक केंद्रों का चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

लगातार कई दिनों से लंबी लाइनों में खड़े होने के कारण किसान थकान और तनाव से गुजर रहे हैं। मंगलवार को खाद वितरण केंद्र पर एक किसान को अचानक चक्कर आने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द खाद की आपूर्ति बहाल न हुई तो फसल खराब होने के साथ-साथ किसान आंदोलन की राह भी पकड़ सकते हैं।

इधर, प्रशासन का दावा है कि खाद की नई खेप जल्द ही यहाँ पहुँचेगी और किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। बावजूद इसके, किसानों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है और लोग त्वरित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper