गैसाबाद थाने पहुंची डायल 112, थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने पूजन-अर्चन कर स्वयं गाड़ी चलाकर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट –सचिन सिंह राजपूत
दमोह जिले के गैसाबाद थाने में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में वाहन का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने स्वयं वाहन की कमान संभालते हुए थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों को बताया कि डायल 112 सेवा का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों – जैसे चोरी, दुर्घटना या अन्य घटनाओं – में लोगों को तुरंत और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास और संवाद और भी मजबूत होगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में वे निःसंकोच डायल 112 पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.