भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में किराना दुकानदार पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस

182
Above News

अंबाह पुलिस ने किराना दुकानदार पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे बायपास रोड स्थित गुरुकृपा किराना स्टोर पर हुई थी।

दुकानदार बंटी पचौरी ने उधारी देने से मना किया था, जिस पर आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। बंटी ने दुकान के काउंटर में छिपकर अपनी जान बचाई। शिकायत पर पुलिस ने खोखलपुरा के दीपू तोमर, चिंते का पुरा के सत्यम तोमर और बंशु मलू का पुरा के बंशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का घटनास्थल तक पैदल जुलूस निकाला। यह कार्रवाई अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper