भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह:पोरसा मार्ग पर पागल सांड का हमला,बुजुर्ग गंभीर घायल, बच्ची भी जख्मी

1,004
Above News

अंबाह (मुरैना)। सोमवार सुबह शहर से पोरसा मार्ग स्थित बंबा के पास एक पागल सांड ने उत्पात मचाकर लोगों को घायल कर दिया। सुबह करीब 6:30 बजे 65 वर्षीय भगवंत सिंह पुत्र निरंजन सिंह रोज़ाना की तरह व्यायाम करने सड़क पर निकले थे। तभी अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
इसी दौरान सांड ने जीएस गार्डन के सामने एक बच्ची पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद दुकानदार बंटी परमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सांड को भगाने का प्रयास किया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper