भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवा कांग्रेस शहडोल के नगर उपाध्यक्ष सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्याल के छात्रों ने कुलपति के नाम सोपा ज्ञापन

1,029
Above News

शहडोल।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन पर युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्याल के सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने कुलपति को सोपा ज्ञापन जो कि इस प्रकार था
1) बस की व्यवस्था
अधिकांश छात्र-छात्राएँ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। परिवहन सुविधा की कमी के कारण उन्हें समय पर कक्षाओं तक पहुँचना मुश्किल होता है। प्राइवेट वाहन महँगे होने से छात्रों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई दोनों में सुधार होगा।
2) सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था नितांत आवश्यक है। इससे छात्राओं को आपात स्थिति में सुविधा मिलेगी और उन्हें बार-बार कक्षाएँ छोड़कर बाहर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह कदम स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा निर्णय होगा।
3)फ़ाउंडेशन क्लास
विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों की गहरी समझ और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ़ाउंडेशन क्लास का होना बेहद महत्वपूर्ण है। अभी तक इन कक्षाओं की तिथि घोषित नहीं हुई है, जिससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हम आग्रह करते हैं कि शीघ्र ही इनकी तिथि घोषित कर इन्हें प्रारंभ किया जाए।
4) होस्टल सुविधा
विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कई होस्टल लंबे समय से बंद पड़े हैं। दूर-दराज़ से आने वाले छात्रों के लिए यह एक गंभीर समस्या है क्योंकि उन्हें निजी मकानों या लॉज में रहना पड़ता है, जहाँ न केवल अधिक खर्च उठाना पड़ता है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा बना रहता है। बंद पड़े होस्टलों को तुरंत खोला जाए और विद्यार्थियों के रहने की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
5) अनियमितताओं का समाधान
पार्किंग की व्यवस्था – वर्तमान में पार्किंग की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। इससे आए दिन छात्रों और स्टाफ को परेशानी होती है। व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा से अव्यवस्था खत्म होगी।
परिसर की स्वच्छता– विश्वविद्यालय के कई हिस्सों में गंदगी और कचरे का जमाव देखने को मिलता है। नियमित सफाई और रख-रखाव से परिसर का वातावरण स्वस्थ और शिक्षण योग्य बन सकेगा।
गार्डन एवं अन्य सुविधाएँ – परिसर में स्थित गार्डन और अन्य सार्वजनिक स्थान जर्जर स्थिति में हैं। यदि इनका सुधार किया जाए तो विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण मिलेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बस की समस्या में सुधार एवं 10 दिवस के अंदर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का आश्वासन दिया वह सभी मुद्दों में तत्काल प्रभाव से सुधार किया जाने का आदेश दिया है ज्ञापन में मुख्य रूप से (छात्र नेता) ऋषभ ठाकुर , राज मिश्रा, कृष्णा यादव, अनिरुद्ध उपाध्याय, आदर्श द्विवेदी, आदित्य सिंह, रवि गुप्ता, सैफ खान, प्रिंस साहू, अजित यादव, धनराज पटेल, हेमंत जोगी, कृष्णा गुप्ता, मोहम्मद अयन खान, अविनाश कोल, ओम मेहरा,संजना गुप्ता, संजीता,शिवू गुप्ता, आरती राठौड़, पृथ्वी राठौड़, मोनी टंडिया एवं सैकड़ो की संख्याओं में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper