मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने बालाघाट, उमरिया, देवास, पांढुर्णा, भिंड, पन्ना, शहडोल, टीकमगढ़, कटनी तथा दमोह जिले के आवेदकों के प्रकरणों की सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हितग्राही को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दें। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। लंबित छात्रवृत्ति का एक माह में भुगतान कराएं। नलजल योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायत और पीएचई विभाग मिलकर करें। गरीबों के लिए बनाए गए आवासों का समय पर आवंटन करें। आवासों में अवैध कब्जे पर कड़ी कार्यवाही करें। पुलिस विभाग बेटियों के गुमने की घटनाओं पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही करे तथा बेटियों को उनके परिजनों के पास सुरक्षित पहुंचाएं।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता, आईजी श्री अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुद्रिका सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.