समाज सेवी व कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने पधर अस्पताल को भेंट किये दो टेबल और दो अलमीरा

ललित ठाकुर। पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी व कजौटधार पंचायत के उप प्रधान जय सिंह राणा ने नागरिक अस्पताल पधर को अपनी और से दो टेबल और दो अलमीरा भेंट किए।
वही उन्होंने इससे पहले अस्पताल में एक व्हील चेयर और एक स्ट्रेचर भी भेंट किया है ताकि मरीजो को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही जय सिंह राणा ने कहा कि अगर अस्पताल में किसी तरह के सामान की जरूरत होगी तो वे वो भी भेंट करेंगे। जय सिंह राणा एक सामाजिक कार्यकर्ता है और वे दिन रात लोगों की समस्याओं को समझते हुए लोगों की सेवा में है। वही जय सिंह राणा क्षेत्र के मंदिरों में भी बर्तन भेंट करेंगे। जय सिंह राणा एक गरीब परिवार से पले बढ़े है और गरीबो का दुख दर्द समझते है जिस कारण अब उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता बन कर समाज की सेवा करने की ठानी है। वही जय सिंह राणा की पत्नी उसी पंचायत की प्रधान है जिस पंचायत में वे उप प्रधान है।
वही बीएमओ पधर डॉक्टर संजय गुप्ता ने जय सिंह राणा का धन्यवाद किया है और कहा है कि इस तरह से अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्य में भाग लेना चाहिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.