हाथ ना मिलना बना चर्चा का विषय

हिमाचल प्रदेश ( पी सी शर्मा)दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ये टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही। लेकिन भारत की जीत से ज्यादा ‘ नो हैंडशेक विवाद’ चर्चा में बना हुआ है।
सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही अपने बल्ले से विनिंग सिक्स लगाया तो उसके बाद उन्होंने अपने टीममेट शिवम दुबे से ही हाथ मिलाया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया और वह सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए।
वहीं, मैदान पर पाक खिलाड़ियों ने उनका इंतजार किया, लेकिन टीम इंडिया की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इससे नाराज होकर पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
दरअसल, पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद अकरम का आरोप है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार किया, जो खेल की भावना के खिलाफ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने व्हाट्सएप पर एक बयान शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की।
बयान में कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने भारतीय टीम के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराया है। यह व्यवहार खेल भावना के खिलाफ है।
पीसीबी ने यह भी दावा किया कि टॉस के समय रेफरी पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने की सलाह दी थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.