भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खाई में गिरी पिकअप, चार की हुई मौत

930
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में सम्पर्क मार्ग पर एक पिकअप वाहन लिंक रोड से गुजर रहा था कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोटखाई थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कोटखाई के एसएचओ ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाई। वहीं, तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper