भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

क्षेत्र में बढ़ती मार्ग प्रकाश समस्या को देख पार्षद ने स्वयं के खर्चे पर रखा कर्मचारी

1,640
Above News

कानपुर नगर के वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम में आम जनमानस की मार्ग प्रकाश की समस्याओं को देखते हुए भाजपा पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने अपने स्वयं के खर्चे से समस्त वार्ड की मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरस्त कराने का बीड़ा उठाया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में बरसात के कारण बड़ी संख्या में खंभों में लगी लाईट खराब है वार्ड का काफी हिस्सा अंधेरे में है। नगर निगम के द्वारा भी जो कर्मचारी लाइट सुधारने आते हैं वो 2 – 4 लाइट ही सही कर जाते है उससे ज्यादा प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में लाइट खराब की सूचनाएं आ रही हैं। तथा मौजूदा समय में बढ़ती चोरियों की घटना एवं टहलते चोरों की अफवाहों से वार्ड के आम जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है। इसी मद्देनजर उनके द्वारा स्वयं के 12 सौ रुपए के प्रतिदिन के हिसाब से लाइट सुधारने वाले प्राइवेट विद्युत कर्मचारी को उन्होंने रखा है जो संपूर्ण वार्ड की लाइटों को सही करेगा। आज हनुमंत विहार में लाइट सही कराते समय पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रीय आम जनमानस को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की समस्या उनकी समस्या है। जीवन की अंतिम सांस वह जनकल्याण के लिए समर्पित कर देंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी राजीव गुप्ता विकास बाजपेई विजय वर्मा राजेश शुक्ला ऋतिक शर्मा विकास मेहरोत्रा अर्जुन कुमार रोहित शर्मा अनुज सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper