दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु स्क्रीनिंग शिविर का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15 सितम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है उनके आकलन पश्चात जिले के विभिन्न विशेषज्ञों अस्थि रोग, नेत्र रोग, ई एन टी रोग, मनोचिकित्सक, मेडिसिन विशेषज्ञ की उपस्थिति में दिव्यंता प्रमाण-पत्र बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में दिव्यांग स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। षिविर में 50 लोगो का पंजीयन किया गया जिसमें पात्र 20 लोगो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाया गया।
Subscribe to my channel
Comments are closed.