सेवापखवाड़ा पर्व में सभी विभाग विभागीय गतिविधियांे का संचालन कर पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित करें- कलेक्टर

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– प्रदेष सरकार ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा पर्व संचालित करने का निर्णय लिया है। पखवाड़ा की शुरूआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रदेष के धार जिले से की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देष दिए कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्यान्ह 12 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जिले केे सभी ग्राम पंचायतों , नगरीय निकायो, ऑगनवाड़ी केंद्रो, तथा स्कूल एवं छात्रावासों में देखने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम की जानकारी संबंधित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियो को देकर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतो में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाए। ग्राम स्तर पर स्कूल, ऑगनवाड़ी केंद्रो तथा तालाबो के किनारे या उपयुक्त स्थलो का चयन कर कम से कम 1 हजार पौधे रोपित किये जाए। आपने यह भी निर्देष दिए कि एक पेड़ मॉ के नाम , एक बगिया मॉ के नाम तथा नमो पार्क एवं नमो उपवन में पौधरोपण किया जाए। आपने पीएम जन मन योजना, प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन कराने, तथा पूर्व में स्वीकृत निर्माण कार्याें का भी सत्यापन कराने के निर्देष दिए। इसी तरह नगरीय क्षेत्रो में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाए, सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सफाई किट प्रदाय किये जाए। शासकीय कार्यालयों में तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलो में सफाई के विषेष अभियान चलाने के साथ ही पौधरोपण का कार्य किया जाए। राजस्व विभाग द्वारा खसरो का मिलान तथा छोटे-बडे झाड के जंगलो एवं तालाबो के खसरे शासकीय रिकार्ड में दर्ज किये जाए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वस्थ्य नारी, सषक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन करने तथा षिविरो के माध्यम से गर्भवती, धात्री माताओ, 5 साल तक आयु वर्ग के शत-प्रतिषत बच्चो का वजन लेकर कुपोषित बच्चो की पहचान करने गंभीर बीमारियो, की पहचान कर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करने तथा स्व सहायता समूह एवं लाड़ली बहनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय में वृहद रक्त षिविर का आयोजन किया जाए इसके बाद जिले के सभी जनपद पंचायत मुख्यालयो तथा जैतपुर एवं पीएचसी स्तर पर भी रक्तदान षिविर आयोजित किये जाए। वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया जाए जिसके लिए पहले के स्थान चयनित कर लिए जाए। जिले में पीएचसी एवं जनपद स्तर पर तथा जैतपुर में विकलांग षिविर का आयोजन किया जाएग। पूरे जिले में इस दौरान नषा मुक्ति अभियान संचालित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल षिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग शाला त्यागी बच्चो को चिन्हित कर उन्हें स्कूल मंे दाखिला दिलवाने तथा स्कूल एवं छात्रावासों में हेल्थ चेकअप कार्यक्रम संचालित कराए। जनजातीय समाज के सम्पूर्ण विकास के लिए जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जा रहा है। सेवा पखवाडा पर्व में प्रत्येक जनपद के 5-5 ग्रामो के समग्र विकास के कार्य योजना ग्रामीणो की सहमति से तैयार कराएं। कार्य योजना तैयार करने हेतु विभिन्न विभागो के अधिकारी संबंधित ग्रामो में उपस्थित रहकर सहयोग करेंगे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.