भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान,स्वास्थ्य शिविर,प्रदर्शनी का होगा आयोजन :-अमिता चपरा जी

915
Above News

सुभाष जेयसवाल की रिपोर्टिंग
भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में रक्तदान शिविर होगा आयोजन
शहडोल-:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सेवा समर्पण की भावना से पूरे देश एवं प्रदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।
मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी व मध्य प्रदेश के यशस्वी  प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा आयोजन किया जाएगा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बताया है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के 19 मंडलों में जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा एवं जिला चिकित्सालय शहडोल के संयुक्त तत्वधान में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन शहडोल कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में 17 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा साथ ही भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने आम जनमानस नागरिकों माता बहनों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों, वरिष्ठ नेता गण, एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील की है कि मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आप सभी इस रक्तदान शिविर में पहुंच कर
रक्तदान कीजिये, मानवता के हित में काम कीजिये, रक्त का उपहार जीवन का उपहार है,एक बूंद भी ला सकती है बहुत बड़ा अंतर,सुपरहीरो बनें रक्तदान करें,आपका रक्त दूसरे की नसों में प्रवाहित हो सकता है, जीवन का उपहार साझा करें,और ‘रक्तदान’ महादान अवश्य करें… साथ ही स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।
आज 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में होगा आयोजन

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper