भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 18 जुआरियों पर दबिश, ₹1.70 लाख नकदी व 13 मोबाइल जब्त।

284
Above News

सचिन सिंह राजपूत
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार की टीम ने 16 सितम्बर 2025 की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी।
सूचना पर पुलिस ने जयसिंह की बगिया, टेट ढाबे के सामने रेड कर 18 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल ₹1,70,000 नकद, 13 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी पर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत दो प्रकरण क्रमांक 719/2025 एवं 720/2025 दर्ज किए गए।

मुख्य आरोपियों के नाम (संक्षेप में)
सतीश, अरविंद, गोविंद, शिशुपाल, रोहित, शुभम, जितेन्द्र, अजय, नीरज, जीतू, रवि, राकेश, विजय, मनोज, पप्पू, श्याम, बिंदु और लोकेश—सभी निवासी दमोह शहर के विभिन्न मोहल्लों के।

पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ पुलिस अधिकारी और जवानों की टीम शामिल रही, जिसमें सुभाष अरोरा, उमर अधिकारी, महेश यादव, आर.ए. खान, अजीत दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि जुआरियों पर यह छापा देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मारा गया। जब्त नगदी और मोबाइल को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper