प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शराब की तस्करी!

अति संवेदनशील मोदी जी की यात्रा के दौरान पुलिस से पहले शराब तस्करी पकड़ आबकारी के अफसरों ने विभाग की नाक कटने से बचाई!
(विचार एक प्रयास) द्वारा
इंदौर और धार जिले में मोदी जी के आगमन के लिए तैनात एसपीजी और लोकल सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बावजूद अवैध शराब को गुजरात तक पहुंचाने का साहस करने वाले तस्करों/ठेकेदारों के मंसूबों पर इंदौर आबकारी विभाग ने पानी तब फेर दिया जब उज्जैन संभाग के जिले की और से आ रहा अवैध शराब से भरा ट्रक धार जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही बेटमा के पास पकड़ा गया। रात से फील्डिंग लगाए सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी और उनकी टीम के हाथ में एक बड़ी सफलता लगी। आबकारी विभाग की थोड़ी सी लापरवाही और चूक से हो सकता है निश्चित ही यह क्रेडिट पुलिस के पास जा सकता था।
मामले में आयशर वाहन से पशु आहार के पीछे छुपा कर ले तस्करी की जा रही थी 504 पेटी अवैध विदेशी शराब के पेटियां इंदौर आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ी।
इस पूरे मामले में तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं मगर माल किसका है यह स्पष्ट आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आ रहा। उम्मीद की जा सकती है की आबकारी विभाग अपनी जांच को केंद्र बिंदु तक पहुंचा पाएगा।
क्योंकि मध्यप्रदेश में आप आ जाइए तो *आप हमारे मालिक हैं* इसके बाद *भगवान ही आपका मालिक है*
Subscribe to my channel
Comments are closed.