ब्रह्मकुमारीज पोरसा के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ गणेश भगवान की भव्य व आनंदमयी विदाई की

पोरसा।गांधीनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मुख्य सेवा केंद्र पर विराजमान गणेश भगवान की आज विधिवत पूजा-अर्चना कर बैड बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आरती उतारी, लड्डुओं का भोग अर्पित किया और जोरदार जयकारों के बीच अगले वर्ष शीघ्र आगमन की कामना की।
कार्यक्रम में पोरसा सेवा केंद्र प्रभारी बीके रेखा बहन ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि गणेश भगवान की उपस्थिति से आश्रम का वातावरण निरंतर आनंद, शांति और सुख से परिपूर्ण रहा। ऐसा प्रतीत होता था मानो स्वयं देवी-देवता आकर भक्तों के विघ्न हर रहे हों। उन्होंने कहा—
“यदि हम प्रतिदिन गणेश भगवान को लड्डुओं का भोग लगाते हुए अपने व्यवहार को भी लड्डू जैसा मीठा बना लें, तो निश्चित ही हम सबके सहयोगी और आदरणीय बन सकते हैं।”
रेखा बहन ने यह भी प्रेरणा दी कि जैसे भगवान को हम सुगंधित फूल अर्पित करते हैं, वैसे ही हमें अपने जीवन में प्रेम, शांति और सहयोग की खुशबू फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।
विदाई अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवक, महिला मंडल और ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उमंग-उत्साह के साथ गणपति बप्पा की जयकारे लगाए और भावुक होकर कहा—
“गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ…”के जयकारे लगाए गए
अंत में बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान केवल आरती और जयकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हर रोज हमारे साथ रहते हैं, हमारे विघ्न दूर करते हैं और हमें सहारा देते हैं। बस ज़रूरत है कि हम अपनी भक्ति और लग्न में सदैव मग्न रहें।
इस अवसर पर सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे

Subscribe to my channel
Comments are closed.