समर्थ बेटी तय करती है समाज एवं राष्ट्र की दिशा- श्रीमती अमिता चपरा

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
सेवा पखवाड़ा अभियान का विधायक ने जिला चिकित्सालय परिसर से किया शुभारंभ
जब सेहत मंद होगी नारी, तभी सम्पूर्ण होगी विकसित भारत की तैयारी-विधायक श्रीमती मनीषा सिंह
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धार के पीएम मित्रा पार्क से दिया गया उद्बोधन पूरे जिले में देखा व सुना गया
– देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा धार जिले के पीएम मित्र पार्क से राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण जिले में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में देखा एवं सुना गया। जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय परिसर शहडोल में किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रकाश जगवानी, श्रीमती उर्मिला कटारे, संतोष लोहानी, भूपेन्द्र मिश्रा, सुशील रजक, श्रीकृष्ण गुप्ता, सूनील मिश्रा, सौरभ गोले, योगेश वर्मा, रविन्द्र वर्मा, गोपाल शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया कर्मी, चिकित्सक, शासकीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह नें कहा कि जब सेहत मंद होगी नारी, तभी सम्पूर्ण होगी विकसित भारत की तैयारी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश एवं मुख्यमंत्री डा.ॅ मोहन यादव के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरूआत की जा रही है। आपने स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि जब देश की नारी स्वस्थ्य रहेगी तभी सशक्त एवं विकसित भारत की बुनियाद पूरी हो सकेगी। प्रदेश में अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा समरस समाज की स्थापना हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए पीएमजनमन योजना, धरती आबा, कर्मयोगी अभियान, पीएम स्वनिधि योजना जैैसे अनेको योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, लाडली बहना योजना, कौशल उन्नयन कार्यक्रम, संचालित किए जा रहे हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान महिलाओं, किशोरियों, तथा बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले भर में किया जाएगा।
जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि समर्थ बेटी समाज एवं राष्ट्र की दिशा तय करती है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उज्ज्वला गैस योजना, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार, गर्भवती धात्री माताओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार, टेक होम राशन, जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन द्वारा समाज के हर वर्ग गरीब, युवा, किसान तथा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेकों योजनाएं संचालित हैं। आपने कहा कि आगामी 15 दिनों तक जिले में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार शिविर में महिलाएं जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इन शिविरों के माध्यम से संचारी एवं असंचारी बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा नें स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जिले के सभी 271 स्वास्थ्य केन्द्रों में आगामी 15 दिनो में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एंव शिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। आपने बताया कि अभियान के माध्यम से कैंसर, सिकल सेल, टीबी, कुष्ठ रोग, मनोरोग, सुगर, ब्लड प्रेसर, गर्भवती माताओं की जांच आदि जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम को श्रीमती निभा गुप्ता एवं श्री अमित मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.