भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हाइड्रोजन बम फोडऩे वाले है बोले राहुल गांधी

968
Above News

दिल्ली ( पी सी शर्मा)कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले गुरुवार को चेतावनी भरा संदेश जारी कर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बहुत बड़ा खुलासा करने वाले हैं, इसलिए अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। कांग्रेस ने यह संदेश अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर एक पोस्ट में दी है। पार्टी ने इस पोस्ट के साथ श्री गांधी के मतदाता सूची में गड़बड़ी का खुलासा करने वाली पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा बिहार में मतदाता अधिकार रैली के दौरान उनके हाइड्रोजन बम वाले बयान के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।माना जा रहा है कि राहुल इस दौरान वोट चोरी से जुड़े नए सबूत या खुलासे कर सकते हैं, जिसे उन्होंने पहले हाइड्रोजन बम का नाम दिया था। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ हुई, खासकर कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोट कथित तौर पर चुराए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper