भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सनसनीखेज वारदात : शिकारपुरा गांव में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या।

1,144
Above News

सचिन सिंह राजपूत दमोह।
पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में गुरुवार सुबह गोलीकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांव के ही एक व्यक्ति ने देवेंद्र सिंह (पूर्व सरपंच) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पटेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई इस वारदात से गांव में भारी तनाव और भय का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper