भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

889
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पदार्थाें में मिलावट की रोकथाम करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. के. सोनी द्वारा दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी में स्थित बीकानेर स्वीट्स, और बताओ रेस्टोरेंट, अमन डेरी एंड स्वीट्स, अजय डेरी एंड स्वीट्स, महालक्ष्मी स्वीट्स प्रतिष्ठान में निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालकों को उच्च गुणवत्ता की  खाद्य सामग्री रखने एवं मिलावट न करने की समझाइश दी तथा प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच हेतु मिल्क केक, खोवा कतली, खोवा, बेसन लड्डू, कैडबरी सेलिब्रेशन का सैंपल जांच हेतु लिया गया। जिसे खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper