भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोदो कुटकी के उपार्जन हेतु पंजीयन में तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
===

718
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शहडोल ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजनान्तर्गत श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टिम ऑफ फार्मर प्रोड्युसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में कोदो फुटकी का उपार्जन किया जाना है। जिसमे शहडोल जिला भी शमिल है। जिले में पर्याप्त संख्या में पंजीयन नही होने के कारण कृषक हित को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा कोदो कुटकी उपार्जन पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई है। बढ़ाई गई अवधि में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषक ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। शासन द्वारा खरीफ सीजन 2025 के लिए कोदो का समर्थन मुल्य (एम.एस.पी.) 2500 रु. प्रति क्विंटल एवं कुटकी का 3500 रु. प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। एम.एस.पी. पर कोदो कुटकी बेचने वाले कृषकों को राज्य शासन द्वारा योजना के तहत 1००० रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के रूप में डी.बी.टी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जावेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper