भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभिभावकों की बदली सोच, युवा खेल की दुनिया में लहरा रहे हैं परचम- विधायक

343
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


खिलाड़ी, अमृतधारा के समान आगे बढ़े, हार एवं जीत खेल का हिस्सा- सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा
विधायक ने खिलाड़ियों और कोचो को शील्ड एवं प्रशस्ति देकर किया सम्मानित
….
शहडोल संभाग प्रतियोगिता का बना विजेता
शहडोल 26 अक्टूबर 2025- संभागीय मुख्यालय शहडोल में 3 दिवसीय 69 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। जिसका समापन महात्मा गांधी स्टेडियम में विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों की सोच बदली है, अब अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।  उसी का परिणाम है कि युवा खेल के क्षेत्र में दुनिया भर में अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। युवाओं में खेल के प्रति काफी जुनून और उत्साह देखने को मिल रहा है।

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए नए-नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इन अवसरों का लाभ उठाते हुए खिलाड़ी देश, प्रदेश, जिला एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी  ‘मन की बात‘ एवं परीक्षा पर चर्चा जैसे प्रेरणादायी अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के गुर सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसान, युवा, महिलाओ एवं हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। खिलाडी प्रत्येक खेल प्रतियोगिता को खेल की भावना से खेले, खेल प्रतियोगिताओं में हार एवं जीत एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी ओत- प्रोत होकर खेले और अमृतधारा के समान निरंतर आगे बढ़े, निश्चित ही शहडोल संभाग एवं मध्यप्रदेश से आने वाले समय में बड़े खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शहडोल एवं भोपाल टीम के मध्य खेला गया जिसमें शहडोल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36-18 से विजय हासिल की।
विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने विजेता, उपविजेता टीम के खिलाड़ियों एवं प्रत्येक बास्केटबॉल टीम के कोचो को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मरपाची, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, समाजसेवी श्री चंद्रेश द्विवेदी, श्री पदम खेमखा, श्री संतोष लोहानी, पार्षद श्री सिल्लू रजक, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, ए.पी.सी. श्री अरविंद पांडे, खेल अधिकारी श्री सुदर्शन मिश्रा, कोच श्री के.के. श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी,पत्रकार व खेलप्रेमी उपस्थित रहें।
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय 14 वर्षीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में  इंदौर संभाग, भोपाल संभाग, ग्वालियर संभाग, उज्जैन संभाग ,सागर संभाग, जबलपुर संभाग, नर्मदा पुरम संभाग, रीवा संभाग, शहडोल संभाग, जनजाति कार्य विभाग की टीम ने सहभागिता निभाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper