प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधायक के ग्रह ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर व्यक्त की श्रद्धांजलि व शोक संवेदना
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले की अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह के ग्रह ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र स्व. अमृतलाल सिंह के असामायिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह व परिवार जन सहित मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रामलाल रौतेल, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, श्री रामदास पूरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान श्री राम अवध सिंह, उपाध्यक्ष श्री अजय यादव, श्री बृजेश गौतम, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी सहित संबंधित अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय जन उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.