थाना पथरिया क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर।

सचिन सिंह राजपूत / ब्यूरो चीफ दमोह। थाना पथरिया अंतर्गत बमोरी चौथा गांव में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप राजपूत पर रघुवीर सिंह, कमल सिंह और अभय ने मिलकर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप राजपूत को जिला चिकित्सालय दमोह लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। घटना के समय घर में केवल कुलदीप और उसकी बच्ची मौजूद थे। जैसे ही कुलदीप घर पर अकेले मिले, हमलावरों ने निजी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.