युवा कांग्रेस ब्लॉक सोहागपुर अध्यक्ष ने (CMHO)के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल ।जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन पर युवा कांग्रेस ब्लॉक सोहागपुर अध्यक्ष शेख शाजिल (सन्नी) के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीए जिला शहडोल म.प्र. के नाम ज्ञापन सौंपा है जो इस प्रकार हैं
विषय – शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे चिकित्सालय में कार्यरत सुरजीत कुशवाहा द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि सुरजीत कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे चिकित्सालयर शहडोल में सीसीटीवी क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। चिकित्सालय परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ वह आए दिन दुर्व्यवहार करता है जिससे अस्पताल का वातावरण अशांत बना रहता है।
इसके अतिरिक्त जब भी किसी व्यक्ति की गाड़ी चोरी अथवा अन्य समान की चोरी जैसी कोई घटना घटित होती है और सुरजीत कुशवाहा से सीसीटीवी फुटेज या सहयोग की अपेक्षा की जाती है तब भी वह अभद्रता करता है और उचित सहयोग नहीं देता। यह व्यवहार अत्यंत आपत्तिजनक एवं जनहित के प्रतिकूल है।
इस संबंध में युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा पूर्व में भी सिविल सर्जन महोदय को मौखिक रूप से शिकायत की गई थीए किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गईए जिसके कारण उक्त व्यक्ति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है।
अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं चिकित्सालय के अनुशासन को दृष्टिगत रखते हुए उक्त व्यक्ति सुरजीत कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे चिकित्सालय से हटाया जाएए जिससे अस्पताल परिसर में शांति एवं सुव्यवस्था बनी रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी

Subscribe to my channel
Comments are closed.