हरियाणा भिवाड़ी से बड़ी खबर। मिला 45 वर्षीय युवक का शव

भिवाड़ी डीटीओ कार्यालय के पास मिला 45 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी भिवाड़ी डीटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।राहगीरों ने राज मोटर ड्राइविंग स्कूल के कार्यालय के बाहर पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का लग रहा है।पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया जा रहा है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक की पहचान और घटना की असली वजह सामने आ सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.